छत्तीसगढ़बलरामपुर

समाज सेवी अशोक अग्रवाल ने बाँटी वृद्धजनों को कंबल,,,मिलेगी ठंड से राहत…

राजपुर। नगर के समाज सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा अपने निवास स्थान राजपुर में वृद्ध जनों के लिए शुरू की गई कम्बल वितरण कार्यक्रम में पिछले दिनों ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा व कोटगहना के लगभग 290 वृद्धजनों को कंबल वितरित करने के बाद रविवार को पुनः बाकी बचे ग्राम पंचायतों के वृद्धजनों को कम्बल वितरित किया।


     समाज सेवी अशोक अग्रवाल द्वारा गरीब निशक्तजनों एवं वृद्धजनों के लिए ठंड से बचने के लिए विकास खंड राजपुर के 30 ग्राम पंचायतों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।इस तारतम्य में विगत दिनों भी ग्राम पंचायत के वृद्धजनों के बीच अपने निवास स्थान पर पूरे परिवार के साथ कंबल वितरण का कार्यक्रम किया था।रविवार को ग्राम पंचायत झींगो,लडुआ,राजपुर,कोटागहना,बूढ़ाबगीचा के वृद्धजनों को 500 कम्बल का वितरण किया गया।
    राजपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल लगातार अपने क्षेत्र में गरीबों और समाज के प्रति सहयोग और उत्थान के उद्देश्य से निःस्वार्थ भाव से कई सामाजिक कार्य करते रहते हैं।इनके इन्ही नेक कार्यों से क्षेत्र में इन्हें एक समाजसेवी के रूप में अपना पहचान बना चुके हैं।इनके द्वारा आए दिन गरीबों के लिए भंडारा कार्यक्रम हो या कंबल वितरण या फिर सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाना इन सब मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। इनके लिए गरीबों के लिए कुछ कर सकूं इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष भंडारा,कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करते रहते है जिससे इन्हें आत्मिय शांति की अनुभूति होती है।


     इस वर्ष इनके द्वारा ब्लाक मुख्यालय राजपुर के 30 ग्राम पंचायतों के गरीब वृद्ध जनों को लगभग 2 हजार से अधिक कंबल वितरण किए जाने का लक्ष्य रखा है।यह कार्यक्रम लगातार चलाया जाएगा जिसमें ब्लाक मुख्यालय के  30 ग्राम पंचायतों के वृद्धजनों को कंबल वितरण किया जाएगा।
     इस दौरान परिवार के मंजू अग्रवाल,शकुंतला देवी,परिधी अग्रवाल,मोनल अग्रवाल,अकाश अग्रवाल श्रीद्धि गर्ग सहित ग्राम पंचायत झींगों लडुआ राजपुर कोटगहना व बुढ़ाबगीचा के भारी संख्या में गाँव से पहुँचे ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button