छत्तीसगढ़बलरामपुर

सामरी ग्राम पंचायत हॉट बाजार एवं आंगनबाड़ी भवन में भारी अनियमितता,,,जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप…

बाजार शिफ्ट नहीं होने से जान जोखिम में डाल सड़क किनारे लोग लगाते हैं बाजार,आंगनबाड़ी भवन में रहते हैं मवेशी

राजपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिला के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सामरी में 2016 में स्वीकृत बाजार सेड निर्माण एंव आंगनबाड़ी भवन का कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत थी जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा उक्त कार्यों को कराया गया है एवं कार्य में भारी अनियमितता कि गई है,जिसके कारण आज भी हाट बाजार आधा अधूरा है और जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है।आंगनबाड़ी भवन की तो यह स्थिति है कि इसमें मवेशी बांधे जा रहे हैं,दरवाजा खिड़की तक नहीं लगाया और उसकी राशि भी निकाल ली गई हैं। 

जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने बताया कि बाजार निर्माण का कार्य आधा अधूरा होने से आज भी सामरी बाजार 700 मीटर लंबा सड़क किनारे लगता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।इस मार्ग में सैकड़ों की संख्या में बॉक्साइट वाहनों का रोजाना आना जाना होता है ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क किनारे बाजार लगाने को मजबूर हैं। वही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं होने से वहां के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है बच्चे जर्जर कच्चे मकान व खुले आसमान में पढ़ने को मजबूर हैं।

      जिला पंचायत सदस्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2016 में मनरेगा एवं 14 वे वित्त के मद से प्रथम भाग में 18.94 लाख कि लागत से सामरी ग्राम पंचायत में हॉट बाजार निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुआ था। कुछ ही महीने बाद पुनः सचिव द्वारा 18.94 लाख रुपए और स्वीकृत कराकर कार्य हेतु राशि निकाल लिया गया।जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह का आरोप है कि ग्राम के सचिव ओमप्रकाश यादव के द्वारा कार्य मे भारी अनियमितता की गई है जिसके कारण आज तक बाजार निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका और ना ही बाजार शिफ्ट हो सका।श्री सिंह ने बताया कि हॉट बाजार निर्माण में स्वीकृत 38 लाख की राशि में से लगभग 15 लाख की राशि निकालकर अनियमितता की गई है।आधा अधूरा सेड निर्माण भी गुणवत्ताविहीन बनाए गए हैं जिसके कारण दीवार व सेड कई जगह से क्रेक हो गए हैं वहीं बड़े-बड़े झाड़ घास उग गए हैं जिसके कारण लोग अब वहां जाना भी मुनासिब नहीं समझते।

     अंकुश ने यह भी आरोप लगाया कि सामरी में खेल मैदान के बाउंड्री वॉल का भी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा कराया गया है,इस कार्य में भी सचिव द्वारा अनियमितता बरती गई है एक तरफ से जो बाउंड्री वॉल बनाया गया है वह भी अब गिरने के कगार पर है वहीं आधा अधूरा बाउंड्री वॉल निर्माण से खेल मैदान सुरक्षित नहीं है।जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह उक्त तीनों कार्यों में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए बलरामपुर कलेक्टर से जांच कि मांग की है एवं कार्य में संलग्न निर्माण एजेंसी के सचिव एवं संबंधित अधिकारी जिनके सह पर आधा अधूरा काम हुआ है और रुपए निकाल लिए गए हैं उन पर कार्रवाई कि मांग की है।

लंबे समय से अपने ही गृह ग्राम में पदस्थ है सचिव…
      जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव ओमप्रकाश यादव 10 वर्षों से अपने ही गृह ग्राम में पदस्थ है जो उचित नहीं है। अपने ही ग्राम में रहने के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ है तथा वह कई महत्वपूर्ण कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं जिससे जनता को जो लाभ मिलना चाहिए वह लाभ नहीं मिल पा रहा है।

30 जनवरी तक कार्य पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई …
सामरी हाट बाजार निर्माण एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण के आधे अधूरे कार्य को लेकर जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय ने बताया कि उक्त दोनों कार्य का मामला मेरे प्रकाश में आया है।कार्य पूरा करने एजेंसी को 30 जनवरी तक का समय दिया गया है।उक्त समय अवधि में कार्य पूरा नहीं करने पर उचित कार्यवाही होगी।बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को लेकर भी उन्होंने जांच करवाने की बात की वहीं ग्राम सचिव जो लंबे समय से अपने ही गृह ग्राम में पदस्थ होने कि शिकायत पर उन्होंने कहा कि अगर उसका कार्य आगे अच्छा नहीं होगा तो ट्रांसफर हेतु नाम शासन को प्रस्तावित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button