कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

तीन शासकीय स्कूलों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, करीब 96 हजार रुपये की सामग्री बरामद

रघुनाथनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तीन स्कूलों से चोरी गई सामग्री बरामद


बलरामपुर जिले के थाना रघुनाथनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन व शातिर चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से शासकीय स्कूलों से चोरी की गई लगभग 96 हजार 400 रुपये की सामग्री भी बरामद की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 जनवरी 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवगवई के शिक्षक गंभीर सिंह ने थाना रघुनाथनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 और 4 जनवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर, टैबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रिंटर, डीजे साउंड बॉक्स, कुकर, साइंस किट, चावल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई गई।
प्रकरण में थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 305E व 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।


विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरना निवासी प्रमोद साहू को घटना के समय चावल का बोरा ले जाते देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रमोद साहू पिता कैलाश साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सरना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


आरोपी ने पूर्व माध्यमिक शाला नवगवई से करीब 64 हजार रुपये की सामग्री चोरी करने के साथ-साथ प्राथमिक शाला गैना से कंप्यूटर सेट, सीपीयू, टेबल सहित लगभग 27 हजार रुपये तथा प्राथमिक शाला चंवर सराई से गैस टंकी, चूल्हा, टेबल, चार प्लास्टिक कुर्सियां और बर्तन करीब 10 हजार रुपये कीमत की चोरी करना भी स्वीकार किया।


आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई समस्त सामग्री जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को 6 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्कूलों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है और आमजन ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button