छत्तीसगढ़बलरामपुर

सोनी समाज की मासिक बैठक आहूत,,,कई अहम बिंदुओं पर की गई चर्चा,,,मार्च में होगी वृहद सामाजिक सम्मेलन…

राजपुर। संगठित स्वर्णकार समाज के द्वारा शुक्रवार को मासिक सामाजिक बैठक आहूत किया किया गया। बैठक में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी द्वारा समाज के उत्थान के लिए कई अहम विषयों पर सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति ली।
       दरअसल स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष की नई सोच और समाज को एक नई ऊंचाइयों में ले जाने की सोच से प्रभावित होकर कई स्वर्णकार परिवार समाज से जुड़ने के लिए राजपुर के आसपास क्षेत्रों से भी लगातार सोनी परिवार के सदस्य शामिल हो रहे हैं जिनका स्वर्णकार समाज लगातार स्वागत कर रही है।आज भी स्वर्णकार समाज के मासिक बैठक के दौरान ग्राम पंचायत बरियों निवासी राजू सोनी और अनिल सोनी ने सोनी समाज मे सदस्यता हेतु आवेदन प्रस्तुत की जिसके उपरांत उन्हें स्वर्णकार सामज की सदस्यता दी गई।
        बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए जिसमें सबसे सराहनीय कदम रहा जिसमें “अगर समाज के किसी भी सदस्य के घर पुत्री रत्न की प्राप्ति होती है तो उस बच्ची के उज्जवल भविष्य के लिए समाज के द्वारा बीमा कराया जाएगा जो उस बच्ची के 21 वर्ष होने उपरांत 1 लाख 11 हजार की राशि दी जाएगी” स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी के द्वारा रखा गया इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए इस निर्णय की सराहना की है।


     स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी कि आगामी 4 मार्च 2022 को समाज का एक वृहद सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वर्णकार समाज के सभी सदस्य अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सम्मेलन में उपस्थित होंगे। इस सम्मेलन के द्वारा समाज के सभी लोगों को आपसी जान-पहचान और अपनी परंपरा के विषय में हमारे नए पीढ़ी के बच्चों को बताने और दिखाने के उद्देश्य रखा गया है। आयोजित सम्मेलन राजपुर महुआ पारा हाई स्कूल प्रांगण से एक रैली के रूप में नगर भ्रमण कर माँ महामाया की पूजा अर्चना व दर्शन करते हुए राजपुर के नवनिर्मित माँ पूर्णिमा पार्क में वन भोज कार्यक्रम के बाद सम्मेलन की समाप्ति की जाएगी यह सम्मेलन स्वर्णकार समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
      बैठक में स्वर्णकार समाज से उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी,सचिव अनिल सोनी,सह सचिव संतोष सोनी, मीडिया प्रभारी अरुण सोनी,संजय सोनी,रंजीत सोनी,स्वर्णकार समाज के जनगणना अधिकारी शंभू सोनी, पत्रवाहक शिव सोनी,सलाहकार विकास सोनी,सदस्य रवि शंकर सोनी,अजय सोनी,अमित सोनी,संतोष सोनी,संदीप सोनी,श्याम बिहारी सोनी,बृजमोहन सोनी,संतोष सोनी झींगो,सचिन सोनी,शुभम सोनी,सुरेंद्र सोनी,बंधु सोनी, कन्हाई सोनी,ओम प्रकाश सोनी,श्याम लाल सोनी,जितेंद्र सोनी सहित सोनी समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button