छत्तीसगढ़बलरामपुर

स्वर्णकार समाज की बैठक आहूत,,,अध्यक्ष ने बाँटी निःशक्त जनो को कपड़े…

राजपुर। नवनिर्मित स्वर्णकार समाज के भवन में नगर के स्वर्णकार समाज द्वारा मासिक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में समाज के वर्तमान अध्यक्ष सुरेश सोनी व पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सोनी द्वारा श्री राम भगवान के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाज के बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करा कर स्वागत किया गया।
       नगर में स्वर्णकार समाज की बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सोनी व सचिव नंदलाल सोनी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने अपनी पुत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर सदस्यों और वृद्धजनों को धोती कुर्ता,जींस शर्ट और समाज के लिए दो नग कड़ाह भेंट किया।समय समय पर सोनी समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी के द्वारा लगातार अपने समाज के उत्थान में निस्वार्थ भाव से योगदान करते रहते हैं जिसकी सराहना समाज के सभी सदस्य करते हैं।


     बैठक के दौरान राजपुर खुठनपारा निवासी बलराम सोनी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए समाज मे आवेदन देकर सहायता की मांग की गई जिस पर सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर 21 हजार की सहायता राशि सहयोग के रूप में भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button