बलरामपुरराजनीति

स्वर्णकार समाज की हुई बैठक,,,नए उद्देश्यों को लेकर हुई चर्चा,,,

राजपुर।समाज के लोगों को एकजुट करेंगे और इसे पूरे जिले में एक मिसाल के साथ स्थापित करेंगे इन्हीं शब्दों के साथ राजपुर स्वर्णकार समाज की मासिक बैठक आज संपन्न हुई। समाज के लगातार बढ़ते स्वरूप को देखते हुए आज एक नए सदस्य ने भी इसमें सदस्यता ग्रहण की और सभी ने उनका ताली बजाकर सम्मान किया।

संरक्षक राजकुमार सोनी और अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया इसमें समाज के विकास और उद्देश्यों को लेकर चर्चा की गई। समाज के बैठक के दौरान उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी और सचिव अनिल सोनी ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और बताया कि किस तरह नए कार्यक्रम का आयोजन किया जाए और समाज को आगे बढ़ाया जाए। मासिक बैठक के दौरान ओम प्रकाश सोनी ने इस समाज के सदस्य बनने हेतु आवेदन दिया इसे संरक्षक,अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ ही सभी सदस्यों ने स्वीकार किया और उन्हें अपने संगठन में शामिल किया।बैठक के बाद स्वर्णकार समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के साथ सम्मिलित बन रहे स्वर्णकार भवन का भी निरीक्षण किया और उसके स्थिति पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button