बलरामपुर। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्वस्थ तन-स्वस्थ मन(स्वास्थ्य सुरक्षा) के तहत् जिन स्थानों में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित नहीं हैं, उन स्थानों में संचालित विभागीय छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय एवं शर्तों के अधीन एम.बी.बी.एस./बी.ए.एम.एस./बी.एच.एम.एस. चिकित्सकों से वर्ष 2022-23 के लिए 20 जून 2022 सायं 05.00 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास/आश्रमों तक के बच्चों को चिकित्सकीय परीक्षण शुल्क 750 रूपये प्रतिभ्रमण एवं 100 सीटर छात्रावास/आश्रम तक के बच्चों के चिकित्सकीय परीक्षण हेतु 1200 रूपये प्रतिभ्रमण मानदेय दिया जावेगा। चिकित्सक इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।
Related Articles
25 वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति ने किया रजिस्ट्री जिले एव क्षेत्र में मचा हड़कंप जिले में भू माफिया सक्रिय कई बेशकीमती जमीनों का हो चुका है बिक्री नामा
October 29, 2022
कलेक्टर ने अल्प वर्षा को देखते हुए फसलों की स्थिति का नजरी आंकलन करने के निर्देश,,,राजस्व,कृषि,उद्यानिक,पशुपालन तथा मनरेगा के अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक…
August 2, 2022
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह
November 1, 2025
