बलरामपुर। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुज़ा संभाग अम्बिकापुर द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। उक्त संबंध में किसी तरह के प्रमाण पत्र अपलोड करने का विकल्प नहीं था। जिससे मेरिट सूची जारी किये जाने के पूर्व शुद्धता लाने के दृष्टिकोण से अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्र का सत्यापन कराये जाने का निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थी अपना अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर में 09 जून से 20 जून के मध्य प्रातः 11.00 बजे से सायंकाल 05.00 बजे तक उपस्थित होकर मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सकते हैं।
Related Articles
विधायक निधि पैसों का बंदर बांट पुरानी भवन को नया बताकर ceo ने काट डाले चार लाख का अग्रिम राशि का चेक
June 28, 2023
Check Also
Close



