छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

** 2 साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत**

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें 2 साल की एक मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और खेलते-खेलते पास के तालाब तक पहुँच गई। परिवार के लोगों को जब तक इसकी खबर लगी, तब तक वह डूब चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही डिंडो चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस दुःखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button