अम्बिकापुरबलरामपुर

80 लाख की ठगी के मामले में अंतर राज्य ठग गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर जिले से 80 लाख की ठगी के मामले में अंतरराज्यीय ठग गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में कलिंग एग्रो कंपनी के नाम से लोगो ठग गिरोह के द्वारा ठगी किया जाता था। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने पत्र वार्ता कर किया


बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि अंतरराज्यीय ठग गिरोह में लगभग 20 सदस्य शामिल है जिसमें अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ठगो के द्वारा माह दिसंबर 2021 में अपने 12 साथियों के साथ जिले के रामानुजगंज,राजपुर, वाड्रफनगर में कलिंग एग्रो बिजनेस के नाम पर ऑफिस खोल कर रामानुजगंज बसंतपुर, वाड्रफनगर, त्रिकुंडा, शंकरगढ़ और राजपुर थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर लोगों को अलग-अलग प्रजातियों के पौधे बेचकर और उसके देखरेख करने के नाम पर पहचान बनाएं माह जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक सभी आरोपी के द्वारा इन स्थानों पर कैंप बनाकर पौधे बेचने उनकी देखरेख करने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया। जब ग्रामीणों को इन पर विश्वास हो गया तब उन्होंने ग्रामीणों को ऑर्गेनिक खाद के पंचायत ब्लॉक जिला स्तर पर डीलरशिप दिलाने एवं मोटी रकम कमाई का झांसा देकर इनके द्वारा लगभग 80 लाख रुपए की ठगी की गई है। ग्रामीणों के द्वारा जब ठगी की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए अपनी कार्यवाही शुरू की पुलिस की कार्यवाही में आज आरोपी अमित सिंह उर्फ अनुज सिंह आ रामजीत सिंह उम्र 30 वर्ष. सा रणविपुर थाना सा. रायलखनसी
जिला मउ उ.प्र,
अजीत सिंह उर्फ वीर सिंह आ0 जनार्दन सिंह उम्र 28 रणविपुर थाना सरायलखनसी जिला मउ उ. प्र,रंजीत सवाई उर्फ अशिम रंजन सिंह आ अकरू स्वाई उम्र 35 वर्ष तेरूनदिया ओडिसा
धर्मेंद्र सिंह आ सबजीत सिंह उम्र 35 वर्ष .नरेला दिल्ली मूलनिवासी मेंहनगर आजमगढ़ अमित यादव उर्फ प्रमोद यादव राजेंद्र यादव जमनिया गाजीपुर उ.प्र. के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले मेंआरोपियों के पास से डस्टर वाहन क्रमांक UP.32EV6566 एव 26 नग प्रीपैड एक्टिवेट सिम, 6 नग मोबाइल और 75 हजार रूपये कैस जप्त किया है।

आरोपियों को झारखंड बिहार मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है वही इनके खिलाफ सरगुजा मध्यप्रदेश में भी मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। आगे जांच जारी है।इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत साहू, निरीक्षक संतराम आयाम, निरीक्षक सुदामा सिंह, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता ,उप निरीक्षक विनोद पासवान, उपनिरीक्षक रंजीश सिंह ,सउनी संदीप सिंह, सउनी रफेल तिर्की आर संतोष सिंह, शैलेंद्र तिवारी, शिव पटेल ,अंकित जयसवाल, संतोष गुप्ता ,अभिषेक पटेल, रिंकू गुप्ता
साइबर सेल बलरामपुर, से प्र.आर कमलेश्वर तिर्की, आर मंगल सिंह अमित निकुंज अमरेंद्र सिंह राज कमल सैनी प्रदीप साना सक्रिय रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button