बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर में ईडी की तीन सदस्यी टीम पहुचि , बंद कमरे में कर रही पूछताछ,बारीक हैं ईडी के निशाने पर

बलरामपुर में ईडी की तीन सदस्यी टीम पहुचि , बंद कमरे मे खंगाल रही दस्तावेज रायगढ़ में पदस्थ रहे अवधेश बारीक हैं ईडी के निशाने पर

बलरामपुर जिले के सयुंक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज विभाग में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की 3 सदस्य टीम ने दबिश दी है। यहां सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक से पूछताछ चल रही है।

हालांकि, ईडी के छापेमारी की कार्रवाई की अधिकृत पुष्टि नही हो सकी है। जिले में पदस्थ प्रभारी खनिज अधिकारी अवधेश बारीक की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ रहे अवधेश बारीक के कई ठिकानों समेत रायगढ़ खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को नोटिस जारी कर तलब किया था।

आज दोपहर ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने बलरामपुर खनिज विभाग के कार्यालय दबिश दी है और प्रभारी खनिज अधिकारी से बंद कमरे में पूछताछ लग-भग 10बजे से जारी है। छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से ईडी और आईटी की टीमों ने डेरा जमाया हुआ है। एक के बाद एक छापा की कार्रवाई हुई है। दूसरी ओर एक आइएएस समेत तीन कोयला कारोबारी ईडी की हिरासत में

Related Articles

Back to top button