छत्तीसगढ़बलरामपुर

कौन है रामलला सरकार जो धीरेंद्र शास्त्री की तरह ही सब कुछ बताते हैं,,,पढ़िए पुरी खबर…

राजपुर। जब कोई किसी के बारे में जाने बगैर उनका नाम लेकर बुलाए और उसके बारे में सटीक जानकारी बताएं तो इसे आप क्या मानेंगे कोई आध्यात्मिक शक्ति या कोई चमत्कार।इस समय पुरे देश में इसी तरह की चर्चा बनी हुई है। इस समय पर्ची वाले बाबा चर्चा का विषय बना हुआ है पर्ची वाले बाबा के नाम से विख्यात बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तरह अयोध्या के रामलला सरकार व्यक्ति को उनके नाम से बुलाकर उसके बारे में सटीक जानकारी बताते हैं।


  सोमवार को रामलला सरकार बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी भाजपा के नेता प्रवीण अग्रवाल के निवास पर पहुंचे और उन्होंने यहाँ अपरिचित लोगों का नाम लेते हुए उनसे बिना कुछ पूछे उनके बारे में पर्ची में लिखकर बताए तो लोग आश्चर्य चकित रह गए।उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


    रामलला सरकार मूलतः अयोध्या के रहने वाले हैं और बनारस से संगीत में पढ़ाई की है।कामाख्या माता की आराधना करने वाले रामलला सरकार पहली बार मीडिया के सामने आए हैं और उन्होंने कहा कि किसी की भी 7 पीढ़ी को बता सकते हैं। पर्ची में लिखकर उन्होंने कई लोगों का इतिहास और भविष्य बता दिया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा भी रामलला सरकार से मिलने पहुंची और उन्होंने भी अपना भविष्य पूछ लिया। रामलला सरकार ने उनके बच्चों और पति के बारे में बताते हुए उन्हें कहा कि वो दो बार विधायक बनेंगी।रामलला सरकार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो किसी भी मंच पर कैमरे के सामने किसी का भी भविष्य बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनादि काल की जागृत विषय है जिसे पाने के लिए काफी सिद्धि करनी पड़ती है। पिछले 15 साल से वो इस साधना को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है और वही चीजें बताने चाहिए जिससे जनहित और जगहित हो। रामलला सरकार ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है जिसमें लाखों लोग एकत्रित होंगे।वहीँ उन्होंने बागेश्वर वाले बाबा के बारे में बिना कोई टिप्पणी करते हुए कहा कि सनातन धर्म मे अध्यात्म आज भी जीवित है और यह उसी की शक्ति है।वहीँ भविष्य सुनने वाले युवक राजन त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी बाबा के बारे में सुना भी नहीं था और उन्हें जानते भी नहीं थे लेकिन आज पर्ची के माध्यम से बाबा ने जिस तरह उनके भविष्य को बताया वे आश्चर्यचकित हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button