बलरामपुर

*एसडीओपी कुसमी ने थाना राजपुर का किया औचक निरीक्षण.. स्वच्छता को लेकर थाना प्रभारी की तारीफ की…*

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन में दिनांक 19/07/21 के अपराह्न को एस डी ओ पी कुसमी मनोज तिर्की के द्वारा थाना राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विवेचकों का मीटिंग लिया गया। 2 माह से पुराने अपराध एवं मर्ग की धीमी विवेचना पर एस डी ओ पी ने नाराजगी जताई एवं 15 दिवस के भीतर ऐसे प्रकरणों का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया। शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करने एवं समस्त दस्तावेजों का अवलोकन कर अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया । एस डी ओ पी तिर्की ने कहा कि अभी वर्षा ऋतु में सर्पदंश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं ऐसे मर्ग में यथाशीघ्र जांच पूर्ण कर राहत राशि हेतु प्रतिवेदन प्रेषित करें जिससे पीड़ित परिवार की सहायता हो सके। वर्तमान में खेती किसानी का समय चल रहा, जिससे जमीन विवाद की घटनाएं बढ़ जाती हैं , ऐसे प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ मौके पर जाकर विवाद का निपटारा करें। थाना भवन एवं परिसर की साफ सफाई अच्छी पाई जाने पर एस डी ओ पी ने थाना प्रभारी अखिलेश सिंह की प्रशंसा की। इस दौरान स उ नि सुमेश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत, विवेक मणि तिवारी, गोपाल दत्त डहरिया, धोब साय पैकरा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button