
बलरामपुर जिले के राजपुर गांधी चौक में एनएसयूआई SM के जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में गांधी चौक के सामने बैठकर राहुल गांधी पर कानून का गलत उपयोग कर अयोग्य घोषित करने तथा गुजरात हाई कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के अधिकतम सजा को बरकरार रखने के विरोध में भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार के विरोध में नारेबाजी सहित प्रदर्शन किया गया, जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल ने बताया कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है और नरेंद्र मोदी की सरकार ने कानून का गलत प्रयोग कर राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करा दिया है ।

पर राहुल गांधी जनता के बीच जा कर उनकी स्थिति जान रहे हैं और कभी भी किसी को अधिकतम सजा नही दी जाती है यह भाजपा का षड्यंत्र है और जब तक उनके नेता राहुल गांधी को उनका सम्मान नही मिलेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी,प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक नितिन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पियूष केशरी, अनुभव गुप्ता, सत्यम सोनी, अक्षय मिंज, मयंक गोयल,रंजीत कौशिक, सूर्यकांत रवि, असमीत गुप्ता, विशाल, सूर्या, बैजनाथ नागेश, शिवम, अशीष, जयप्रकाश रविशंकर, उत्तम, रवि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे!!




