छत्तीसगढ़बलरामपुर

मोहर्रम (ताजिया) पर्व के मद्देनजर शांति सभा का किया गया आयोजन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा विधायक प्रतिनिधि भी हुए शामिल,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज डेस्क- जिले के राजपुर थाना कक्ष में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए। 29 जुलाई को मोहर्रम (ताजिया) पर्व मनाया जाना है जिसमें किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो तथा आदतन बदमाशों की जानकारी भी ली गई है, जिससे उनपर पुलिस की निगरानी बनी रहे।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि मोहर्रम पर 28 तथा 29 जुलाई को 2 दिन मनाया जाना प्रस्तावित है, जिस में भव्य रूप से 29 जुलाई को ताजिया निकाला जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस दौरान नव पदस्थ एसडीएम राजीव जेम्स कूजूर तथा राजपुर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि त्यौहार को शांति तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए और जहां भी पुलिस प्रशासन की मदद चाहिए बेहिचक पुलिस तथा प्रशासन उनकी मदद करेगा।
बैठक के दौरान नव पदस्थ एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर, थाना प्रभारी अमित गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के साथ-साथ दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button