NH433कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदुर्घटनादेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

निर्माणाधीन सड़क पर विजिबिलिटी 5 फीट तक घटी, तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

ब्रेकिंग न्यूज़
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दर्जनों यात्री घायल
निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 343 पर धूल ने बड़ा हादसा करा दिया। धूल के गुबार के कारण विजिबिलिटी 10 फीट से घटकर 5 फीट तक रह गई, जिससे ड्राइवरों को सामने का रास्ता दिखाई नहीं दिया। इसी कारण तेज रफ्तार बस ट्रक से जा टकराई।


प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। धूल के कारण चालक को यह अंदाजा ही नहीं हो पाया कि आगे ट्रक खड़ा है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन को बार-बार जानकारी देने के बावजूद नेशनल हाईवे 343 पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। करीब 25 किलोमीटर तक धूल के कारण हालात बेहद खराब हैं और विजिबिलिटी न के बराबर बनी हुई है।


हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की लापरवाही पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button