छत्तीसगढ़बलरामपुर

पत्रकारों के निर्णय से घबराए पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष, करते रहे आडंबर, उपाध्यक्ष ने ली सामूहिक इस्तीफे की कॉपी,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर।।जिला मुख्यालय बलरामपुर के न्यू सर्किट हाउस भवन में आज जिले के पत्रकारों ने प्रेस क्लब की संदिग्ध गतिविधियों एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सचिव के निष्क्रिय क्रियाकलाप के संबंध में बैठक की और 25 से अधिक पत्रकारों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
प्रेस क्लब वाड्रफनगर के ब्लॉक अध्यक्ष सुदीप उपाध्याय ने कहां की पिछले कुछ दिनों से प्रेस क्लब के ही कुछ लोगों के द्वारा पत्रकारों के साथ साजिश की जा रही है और इसकी सूचना देने के बाद भी जिला अध्यक्ष न तो बैठक में शामिल हुए और न ही इस पूरे मामले में संज्ञान लिया। आज भी आयोजित हुई इस बैठक में लगभग 5 घंटे तक प्रेस क्लब के सदस्य जिलाध्यक्ष का इंतजार करते रहे कई बार फोन भी किया लेकिन उन्होंने समय नहीं होने का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होना उचित नहीं समझा।


प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा काफी फोन करने के बाद जिला सचिव सूरज गुप्ता उपाध्यक्ष संजय गुप्ता प्रवीण गुप्ता सर्किट हाउस पहुंचे यहां आकर प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया लेकिन किसी ने भी सही हल नहीं निकाला, उन्होंने भी जिलाध्यक्ष को कई बार फोन लगाया और मौके पर बुलाकर मामले को सुलझाने को कहा लेकिन फिर भी जिलाध्यक्ष नहीं पहुंचे इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों में काफी नाराजगी देखी गई और उन्होंने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।


प्रेस क्लब के सदस्यों ने बैठक में आरोप लगाया कि वर्तमान समय में प्रेस क्लब एक विशेष व्यक्ति के ऊपर निर्धारित है और उसी पर काम किया जा रहा है बाकी अन्य लोगों के साथ उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज इस्तीफा देकर जल्द ही नए गठन करने का विचार किया है।

Related Articles

Back to top button