छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रतापपुर विधानसभा में भाजपा के नये उम्मीदवार शकुंतला सिंह पोर्ते के बिरुद्ध बगावत तेज

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी हलचल और सरगर्मी तेज होने लगी है l वही भाजपा द्वारा कई कई नये उम्मीदवारो को लांच करने के बाद पार्टी के अन्दर उथल पुथल मचा हुवा है l


ख़ासकर प्रतापपुर विधानसभा में तो माहौल बिलकुल ख़राब होता प्रतीत हो रहा है l
आपको बता दें की आज प्रतापपुर विधानसभा के पार्टी कार्यलय में विशेष विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें पुरे बिधानसभा के कोर कमेटी के सदस्य, पुरे मण्डल के पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओ के साथ वरिष्ठ और बुजुर्ग कार्यकर्त्ताओ को आमंत्रित किया गया था l जिसमें विशेष अतिथि व समीक्षक के तौर पर झारखण्ड के कई विधायक उपस्थित थे l


आपको बता दें की कार्यकर्त्ताओ से खचाखच भरी पार्टी कार्यलय में जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुवा वैसे ही कार्यलय में भाजपा के नये उम्मीदवार के विरुद्ध बगावत के स्वर तेज होने लगे l वहा उपस्थित लोगों के द्वारा जमकर नारे बाजी किया गया l कार्यकर्त्ताओ की मांग है की प्रतापपुर विधानसभा में सूरजपुर जिले से और प्रतापपुर ब्लॉक के कार्यकर्ताओ को ही विधायक का टिकट दिया जाए अन्यथा सभी कार्यकर्त्ता इस बार चुनाव भाग नहीं लेंगे l वही नारे बाजी करते हुये कहा गया की या तो पूर्व विधायक रामसेवक पैकरा को टिकट दिया जाए या फिर घुई रामकोला क्षेत्र से गोंडवाना लैंड के मुन्ना लाल सिंह को टिकट दिया जाए या प्रतापपुर ब्लॉक के ही किसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाए जिसके नेतृत्व में सभी कार्यकर्त्ता खुशी खुशी कार्य करेंगे l और अपनी जी जान लगाकर प्रतापपुर विधानसभा को जिताकर विधानसभा भेजेंगे l


वही बात करें तो बगावत तेज होता देखा बाहर से आये सभी समीक्षको ने कार्यक्रम को आधे में ही स्थगित कर बाहर निकल गए l
बहरहाल भाजपा के नये उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्त्ताओ में काफ़ी आक्रोश दिखाई दें रहा है l बगावत की स्वर तेज हो चुकी है, अब देखना यह है की शिर्ष नेतृत्व के द्वारा क्या निर्णय लिया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button