मनेन्द्रगढ़

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न, भारत माता की जय के नारे से गुंजा शहर, मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक पर पटाखा फोड़कर बांटी गयी मिठाई,क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होने पर ‘मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर’ जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जश्न मनाया गया. इस अवसर पर शहर के गांधी चौक पर लोगों ने अपने हांथों में तिरंगा झंडा लेकर पटाखा फोड़कर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। वहीँ लोगों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाये. लोगों ने कहा कि चंद्रयान 3 के चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग से देश के इतिहास में एक नया अध्याय आज जुड़ गया. आज की तारीख को देश का बच्चा बच्चा हमेशा याद रखेगा। इस उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लोगों ने देश के उन तमान वैज्ञानिकों को बधाई दी जो इस मिशन से जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button