Uncategorizedछत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

नन्हे वैज्ञानिकों का अविष्कार,उम्र से अधिक प्रतिभा,लोगों ने अविष्कार को सराहा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. ऐसे ही प्रतिभावान नन्हे वैज्ञानिकों ने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ में जनप्रतिनिधियों और शहर के वरिष्ठजनों के सामने अपने आविष्कार का प्रजेंटेशन दिया तो सभी उसकी तारीफ किए बिना रह न सके। प्रजेंटेशन में मुख्यरूप से मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,पार्षद सुनैना विश्वकर्मा और भाजपा नेत्री डॉक्टर रश्मि सोनकर मौजूद रहे। इस दौरान नन्हे वैज्ञानिक और कार्यक्रम आयोजक अनिकेत सोनी ने बताया कि हम लोगों ने अभी कुछ प्रोजेक्ट बनाए हैं. जैसे कि टेस्ला कॉइल और ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), टर्बो जेट और फायर बॉल जुत्सु और अभी हमारी वेबसाइट भी लॉन्च होने वाली है। साथ ही हमारी संस्था फ्यूजन एक्स कॉर्पोरेशन ये चाहती है कि हम लोग भारत के विकास को बढ़ावा देने के साथ अपना योगदान दे सकूं और हम चाहते हैं कि लोगों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की जाए।

वहीँ बच्चों ने बताया कि फ्यूजन एक्स को  अनिकेत सोनी, ऋषभ नामदेव दो लोगों ने मिलकर बनाया है. आने वाले समय में हम लोग ऐसी प्रदर्शनी और भी रखेंगे जिसमें बच्चों को विज्ञान के बारे में बताया जाए और उन्हें कौशल विकास के बारे में बताया जाए। इस दौरान आयोजक अनिकेत सोनी, ऋषभ नामदेव, सृष्टि सिन्हा, श्रीचा सोनी, निधि चौहान, राज नामदेव, लखन रात्रे, रेहान कुरेशी, शुभम दास गुप्ता,दीपक दुबे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button