छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के अलंकरण समारोह में कलेक्टर हुए शामिल,
विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारण कर कठिन परिश्रम के साथ सतत् अभ्यास करें….कलेक्टर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मुख्य आथित्य में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल तेन्दूडांड झगराखांड मनेन्द्रगढ़ एकेडमिक वर्ष 2023-24 विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री दुग्गा ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पित पश्चात् दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। विद्यालय के संचालकगण द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत तथा स्वागत नृत्य प्रस्तुत सभी का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि अजय मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी तथा नीरजकांत तिवारी तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ उपस्थित थे।

इसी तारतम्य में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा बारहवीं एवं दसवीं सी.बी.एस.ई की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 19 विद्यार्थियों का मेरिट प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया।संस्था के संचालक संजीव ताम्रकार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button