बलरामपुर

एनएच 343 की खराब सड़क हादसों को दे रही है न्योता, 2 दिन में 2 कार हुई दुर्घटनाग्रस्त…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

By team khabar 30…

राजपुर-कहते हैं सड़कें विकास का आईना होती हैं और इन्ही से तस्वीरें भी साफ होती है, लेकिन जब इन्ही में भ्रष्टाचार होने लगे तो कुछ भी सही नही होता अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक एनएच 343 का भी यही हाल है।कुछ महीने पहले ही लाखों रुपए की लागत से सड़क को बेहतर करने की कोशिश की गई थी लेकिन पहली ही बारिश में सड़कें कई जगहों से उखड़ गई हैं और अब ये हादसों का कारण बन रही हैं

ग्राम बासेन के समीप जंगल मे खराब सड़क के कारण पिछले 2 दिनों के भीतर 2 कार का एक्सीडेंट हो चुका है।कल एक काले रंग की एक्सयूवी कार पलटी खा गई वहीं आज सुबह एक सफेद रंग की डिजायर कार दुर्घनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में अच्छी बात ये रही कि किसी को चोट नही लगी लेकिन इस खराब निर्माण के कारण लोग बेहद आक्रोशित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button