बलरामपुर

रिश्ता हुआ शर्मसार, रिश्ते में जीजा ने नाबालिक साली से किया दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल…

शंकरगढ़ -बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर रिश्ते में लगने वाले जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है आरोपी जीजा बार-बार पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। जीजा की इस हरकत से नाबालिक गर्भवती हो गई उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी लगी और अब मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम संजय सिंह है और 3 महीने पहले उसने अपनी नाबालिग साली के साथ शादी समारोह से लौटते समय डरा धमका कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था इसके बाद लगातार वह जान से मारने की धमकी देकर उसकी आबरू लूटता था। पीड़िता इससे काफी डर गई थी और वह गर्भवती भी हो गई उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी और शंकरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button