बलरामपुर

जिले में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, विधायक ने आदिवासी भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा की…

बलरामपुर- जिले में विश्व आदिवासी दिवस धूम – धाम से मनाया गया! कार्यक्रम का आयोजन सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार मूरूम एवं समाज के समस्त सम्मानित पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया, जिसके मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह, (विधायक रामानुजगंज) थे! इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या मे आदिवासी पुरुष तथा महिलाएं परम्परागत वेश – भूषा में नृत्य, गान किया एवं तीर – धनुष सहित परम्परागत हथियारों का भी हर्षोल्लास के साथ प्रदर्शन किया है! तत्पश्चात आदिवासी समाज से स्वागत कार्यक्रम मे भाग लेने वाले नृत्यांगनाओ सहित 11 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह ने किया साथ ही बलरामपुर जिला में सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा स्थानीय विधायक ने किया है! अतएव बलरामपुर जिला में विश्व आदिवासी दिवस की धूम रही !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button