बलरामपुर

उद्योगिनी संस्था के द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए किया जा रहा है काम

उद्योगिनी संस्था व एचडीएफसी बैंक परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तेहत ग्राम देवगई में प्रोजेक्ट उदघाटन का समारोह किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. विकास जायसवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम में उद्योगिनी संस्था के द्वारा चयनित 15 गांव से 150 महिलाएं इस समारोह में उपस्थित थी। इस दौरान उद्योगिनी संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट के गतिविधियों के बारे में विस्तार रूप से महिलाओं को बताया गया।

उद्योगिनी संस्था के द्वारा महिलाओं को बताया गया की अजीविका मैं खुशहाली कैसे लाया जाए और पूरे परिवार की आय की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए ।इस समारोह के माध्यम से सरकारी योजना की जानकारी विभिन्न विभागों के द्वारा सभी15 गांव से आई हुई महिलाओ को दिया गया जिससे कि यह महिलायें इस योजना का लाभ उठा सके। वही उद्योग ने संस्था के द्वारा रामचंद्रपुर ब्लाक के 15 गांवों में देसीमुर्गी मुर्गी पालन के लिए संध्या हाउस का निर्माण गांव में करवाया जा रहा है जिससे देसी मुर्गी पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके क्योंकि अक्सर ग्रामीण क्षेत्र के मुर्गी पालन प्रस्तावों को बीमारी के कारण मुर्गियों की मृत्यु हो जाए करती थी जिससे उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता था वह इस संस्था के द्वारा देसी मुर्गी पालन करने वालों के लिए मुर्गियों के लिए संध्या हाउस का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे सुरक्षित रह पाएंगे जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल पाएगा।


कंपोस्ट खाद बना रही महिला समूहों में से कुछ चयनित महिलाओं को अपने प्लांटेशन एवं अधिक से अधिक अच्छे खाद बनाने के लिए प्लांटेशन करवाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें प्लांटेशन कर कर इस वर्मी कंपोस्ट खाद से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए उद्योगिनी संस्था के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

वही कई स्थानों पर लाख उत्पादन के लिए महिला समूहों को प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें लाख के कीड़े भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्हें पौधों भी उपलब्ध कार्रवाई जारी है जिससे अधिक से अधिक उत्पादन हो सके जिससेअधिक से अधिक महिलाओं को समूह के आमदनी को बढ़ाया और उनके आर्थिक उत्थान कैसे हो उसके लिए एचडीएफसी बैंक से आर्थिक सहयोग लेकर या संस्था काम कर रही है
इस समारोह में LDM विभाग के आर. के. नायक उद्यान विभाग के राजपाल यादव
मत्स्य विभाग के ए.के. चौरसिया NRLM के उपेन्द्र कुमार, कुश कुमार गुप्ता एवम श्रीमती अर्पणा पाइक शामिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका उद्योगिनी संस्था से करुणेश शुक्ला, इमाम हुसैन, कुसुम परिडा एवं तृप्ति विश्वास, अतुल गुप्ता, अभीजीत गुप्ता, देवव्रत एवं मुकेश दास ने निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button