छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

विजयदशमी के उपलक्ष में रामानुजगंज थाने में की गई शस्त्र पूजा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस थाने में सुबह 10:00 बजे पुलिस अनुभिभागीय अधिकारी एन एस सूर्यवंशी और थाना प्रभारी संतलाल अयाम के द्वार थाने में रखे समस्त शस्त्र का पूजन और बालीपुजा किया गया और छेत्र के लोगो के लिए सुख संती की कमाना किया इस शस्त्र पूजन में रामानुजगंज थाने के तमाम अधिकारी शामिल हुए।



क्यों की जाती है शस्त्र पूजा

देशभर में आज विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। कहते है आज के दिन भगवान राम ने रावण का अंत किया था। तब से लेकर अब तक आज के दिन को बुराई पर अच्छाई के दिन के रुप में माना जाता है। विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि राम और रावण के बीच युद्ध लंबा चला और समस्त देवी देवताओं ने अपने विशेष अस्त्र और शस्त्र भगवान राम को रावण के वध के लिए दिए थे। जब रावण का वध हो गया तब भगवान श्रीराम ने इन शस्त्रों का पूजन कर वापस उन देवताओं को लौटाया था। तभी से दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि विशेष अस्त्र और शस्त्रों से भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में विजय प्राप्त की थी।



रामानुजगंज थाने में शस्त्र पूजा के दौरान वंश नारायण शर्मा हिमत सिंह शेखावत, जवाहर तिर्की ,ग्रीस सहाय, अनिल पटेल सूरज सिंह, नागेश्वर पोर्ते , विनोद यादव , पुस्पा टोप्पो, मनीषा तिग्गा

Related Articles

Back to top button