राजनीतिरायपुर

बृहस्पत सिंह ने सदन में जताया खेद,,,मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा,,,

By teem khabar30

रायपुर। 24 जुलाई को अम्बिकापुर में विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए हमले के बाद पिछले 3 दिनों से प्रदेश में मचे सियासी भूचाल के बाद आज सदन में बृहस्पत सिंह ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया और उन्होंने कहा कि भावावेश में आकर उन्होंने यह बयान दिया था।
          विधायक बृहस्पत सिंह ने इस हमले का आरोप अंबिकापुर विधायक टीएस सिंह देव पर लगाया था जिससे टी एस सिंह देव ने कल विधानसभा सत्र छोड़कर बहिर्गमन कर लिया था और इसके बाद इसके बाद काफी बवाल मच गया था।बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ था और आज जैसे ही सदन की शुरुआत हुई सदन के सदस्य बृहस्पत सिंह ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने भावावेश में आकर यह बयान दिया था।
        सदन में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपना वक्तव्य दिया और कहा कि बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए हमले से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का कोई संबंध नहीं है।
विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button