छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

आयोजनों में लाखों-करोड़ों खर्च,अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुँच रही व्यवस्था,अंतिम समय में कहीं खेला न हो जाये…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सात मई को वोटिंग होना है. प्रमुख राजनितिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है. दोनों ही राजनितिक पार्टी अपने हिसाब से प्रचार प्रसार कर रही है। इन प्रचार प्रसार के नाम पर कई प्रकार के आयोजन हो रहे हैं. कहीं बड़े नेताओं की सभा हो रही है. तो कहीं विभिन्न वर्गों का सम्मेलन हो रहा है. इन आयोजनों सम्मेलनों में पार्टियों के लाखों रूपए खर्च हो रहे हैं। मगर अंतिम छोर में बैठे पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता जो घरों से वोटरों को निकालकर बूथों तक पहुंचाते हैं उन तक अभी तक व्यवस्था नहीं पहुंची है. वहीँ रैलियों में सभाओं में रोड शो में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उपयोग हो रहा है. इन आयोजनों में हो रहे खर्च को देख अंतिम छोर का निष्ठावान कार्यकर्ता अब अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगा है। इसे देखते हुवे आशंका जाहिर होता है कि कहीं अंतिम समय में ये कार्यकर्ता कहीं खेला न कर दे।

Related Articles

Back to top button