छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा में विरोध, कैसे बनेगी शहर सरकार…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में निकाय चुनाव से पहले भाजपा में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं. जिले के जनकपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के मनोनयन का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल जनकपुर को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाया गया है. नगरीय निकाय चुनाव से पहले यहां भाजपा नेता अशोक सिंह को अध्यक्ष पद पर मनोयन किया गया है । लेकिन भाजपा पार्टी के ही जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा ने आरक्षण का पालन नही किये जाने का आरोप लगाया है । उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी द्वारा मनमानी किये जाने की बात कही है और सामान्य वर्ग की जगह आदिवासी महिला को अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की । आप को बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अठ्ठाइस जून को एक अधिसूचना जारी कर परिषद के संचालन के लिये अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अलावा छै सदस्यों की एक समिति गठित की है । गठित समिति में भाजपा नेता अशोक सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है जो सामान्य वर्ग से है जबकि ग्राम पंचायत रहते सरपंच पद पर आदिवासी महिला जयमनिया बनी हुई थी । सरपंच रही जयमनिया का कहना है कि उनका कार्यकाल चार महीने बाकी था ऐसे में उन्हें अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था नही बनाकर आदिवासी वर्ग का अपमान किया गया है । इस मामले में मनोनीत अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जो भी निर्णय होते है वह संघटन और विधायक से सलाह लेकर किये जाते है । उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे सबके सहयोग से पूरा करने का काम करेंगे । मगर नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा जिले के उपाध्यक्ष के द्वारा जिस प्रकार से खुद के पार्टी जिलाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया जा रहा है. उसे देखते हुवे यह कहा जा सकता है कि चुनाव के मैदान में आने से पहले ही आपस मे विवाद के कारण कहीं विपक्ष को बाजी मारने में आसानी न हो जाये,अब देखना होगा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत इस विषय मे क्या निर्णय लेती है।

Related Articles

Back to top button