मनेन्द्रगढ़

कांग्रेस का थाना घेराव व जेल भरो आंदोलन, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद, आंदोलन के दौरान भारी पुलिस बल रही तैनात…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में खराब कानून व्यवस्था और विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में थाना घेराव व जेल भरो आंदोलन किया गया. जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हफीज मेमन और पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में सैकड़ो कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी. इससे पहले भगत सिंह चौक से कांग्रेसियों कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी करते हुवे सिटी कोतवाली के गेट तक पहुंचे. जहां बैरिकेट पर चढ़कर नारेबाजी की कांग्रेस के इस आंदोलन को देखते हुवे कोतवाली में जिले भर की पुलिस बल के साथ 18 वीं बटालियन और नगर सेना के जवानों को तैनात किया गया था. काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद कांग्रेसीयो ने गिरफ्तारी दी. जिन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। आंदोलन में मुख्यरूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, महामंत्री राजकुमार केशरवानी, स्वप्निल सिन्हा,अजय जायसवाल के साथ एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे…

Related Articles

Back to top button