चांदोछत्तीसगढ़दिल्लीबलरामपुरमुंबईराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुर

सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अवैध  पेड़ कटाई ,पत्रकार के द्वारा पूछने पर जान से मारने की धमकी

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के चांदो कंठी घाट में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इस निर्माण कार्य में सरई और अन्य पेड़ शामिल हैं, जिन्हें बिना उचित वन विभाग की अनुमति के पॉपलेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों से काटा जा रहा है। यह कार्य वन विभाग के वनबीर नामक कर्मचारी द्वारा अपने ट्रैक्टर से लकड़ी की धुलाई करते हुए संचालित किया जा रहा है।


इस मुद्दे पर जब स्थानीय पत्रकारों ने ठेकेदार और उसके मुंशी से फॉरेस्ट क्लियरेंस की जानकारी मांगी, तो उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस अभद्रता का आडियो भी मौजूद है, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठता है।



पत्रकार संघ ने चांदो थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए पांच दिनों के भीतर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता, तो धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। इस मामले में वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस संबंधित दस्तावेज डीएफओ कार्यालय में उपलब्ध हैं, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए हैं।

इस स्थिति ने प्रशासन और वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि बिना अनुमति के पेड़ काटने और फिर पत्रकारों को धमकी देने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। अब देखना यह है कि इन गंभीर आरोपों पर कितनी जल्दी और सख्त कार्यवाही होती है, या फिर यह मामला सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।

Related Articles

Back to top button