रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले में किसके सिर सजेगा ताज?

रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा से रमन अग्रवाल, कांग्रेस से मधु गुप्ता, और निर्दलीय राहुलजीत सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। नगर के कुल 15 वार्डों में फैले 10,514 मतदाता 15 तारीख को अपने मताधिकार का प्रयोग कर रामानुजगंज की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।
नगर की मतदाता संरचना और मतदान केंद्र
रामानुजगंज के 15 वार्डों में मतदाता संख्या अलग-अलग है, जहां सबसे अधिक मतदाता लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (1,119 मतदाता) में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड (458 मतदाता) में दर्ज किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और मतदान दल अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।



चुनावी माहौल और प्रत्याशियों की रणनीति
चुनावी माहौल अब पूरी तरह से गर्मा चुका है। आज की रात प्रत्याशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी प्रत्याशी अपनी अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं और मतदाताओं को साधने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
अब देखना यह होगा कि रामानुजगंज की जनता किसे अपना भाग्य विधाता चुनती है। 15 तारीख को मतदान के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी और पता चलेगा कि किस प्रत्याशी के भाग्य में विजय का सेहरा बंधेगा।



