छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

जो बना इस नगरपालिका में उपाध्यक्ष उस नेता की निकाय में हुई राजनीति खत्म …!!

मनेन्द्रगढ़ । नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ का एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड है . यहाँ सन्न 1994 से लेकर अब तक जितने भी उपाध्यक्ष बने उनका नगरपालिका से एक तरह से राजनीतिक सफर खत्म हो चुका है । या तो उपाध्यक्ष बने नेता चुनाव ही नहीं लड़े या चुनाव लड़े तो दुबारा जीत नहीं सके ।

बीते 6 कार्यकाल की बात करें तो सन्न 1994 में बने नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल वह दुबारा चुनाव नहीं लड़े , 1999 में उपाध्यक्ष बने स्वर्गीय जाबिर खान वह दुबारा चुनाव नहीं जीत सके , 2004 में उपाध्यक्ष बनी राजकुमारी अग्रवाल दुबारा चुनाव ही नहीं लड़ी, 2009 में सुरेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बने वह भी दुबारा चुनाव नहीं जीत सके , सन्न 2014 में उपाध्यक्ष बने बशीर अंसारी दुबारा कभी चुनाव नहीं जीते वहीं अंतिम कार्यकाल 2019 में उपाध्यक्ष बने कृष्ण मुरारी तिवारी यह भी दुबारा चुनाव नहीं लड़े । इस तरह अगर देखा जाए तो बीते 6 कार्यकाल के उपाध्यक्ष बने नेता  नगरपालिका में दुबारा चुनाव नहीं जीत सके या फिर चुनाव ही नहीं लड़ पाए ।

Related Articles

Back to top button