उत्तर प्रदेशकोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़मुंबईराज्यसभारामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरहेल्थ

बलरामपुर में दो दिवसीय वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,कृषि मंत्री नेताम एवं सांसद चिन्तामणी महाराज करेंगे शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल करेंगे समापन

बलरामपुर में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
कृषि मंत्री  रामविचार नेताम और सांसद  चिन्तामणी महाराज करेंगे उद्घाटन, समापन में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री होंगी उपस्थित

बलरामपुर, 19 जून 2025
जिला प्रशासन बलरामपुर एवं ‘दिन-हीन सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, बलरामपुर परिसर में दिनांक 21 एवं 22 जून 2025 को दो दिवसीय वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करना है।

शिविर का शुभारंभ 21 जून को छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम एवं सरगुजा लोकसभा सांसद  चिन्तामणी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।



समापन समारोह 22 जून को आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक  उद्धेश्वरी पैकरा, तथा प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते विशेष रूप से शामिल होंगी।


शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख चिकित्सा संस्थान और विशेषज्ञ:

शिविर में DKS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर, मेडिकल कॉलेज रायपुर (मेकाहारा), मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर, तथा सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नया रायपुर के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी। यह डॉक्टर विभिन्न जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ हैं और वे पूरी निष्ठा से मरीजों की जांच, परामर्श एवं प्रारंभिक उपचार प्रदान करेंगे।

DKS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर से:

डॉ. हेमंत कुमार शर्मा – सहायक प्राध्यापक एवं उप अधीक्षक

डॉ. नमन चंद्राकर – न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ

डॉ. वरुण अग्रवाल – नेफ्रोलॉजी (गुर्दा रोग) विशेषज्ञ

डॉ. अनुराग यादव – यूरोलॉजी (मूत्र रोग)

डॉ. नितिन शर्मा – पीडियाट्रिक सर्जरी

डॉ. कृष्णानंद ध्रुव – बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी

डॉ. रमन श्रीवास्तव – पेडियाट्रिक ऑर्थो सर्जरी

डॉ. आशिष गोयन्का – गैस्ट्रो सर्जरी


मेडिकल कॉलेज रायपुर से:

डॉ. वेदप्रकाश वर्मा – कार्डियोलॉजिस्ट

डॉ. प्रतीक गुप्ता – कार्डियोलॉजिस्ट

डॉ. बी.के. शुक्ला – अधीक्षक

डॉ. राहुल स्वरूप सिंह – कैंसर रोग विशेषज्ञ

डॉ. वेदप्रकाश देवांगन – रेडियोलॉजिस्ट


मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से:

डॉ. पी.के. सिन्हा – विभागाध्यक्ष, चर्म रोग

डॉ. संदीप तिम्मिनिडी – मनोरोग विशेषज्ञ

डॉ. गोपालकृष्ण दामले – नाक, कान, गला विशेषज्ञ

डॉ. शैलेष गुप्ता – एम.डी. मेडिसिन

डॉ. अनिश पाण्डेय – एम.एस. सर्जन

डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता – पैथोलॉजी

डॉ. उषा आर्मी – नाक, कान, गला

डॉ. सी.एम. सिदार, डॉ. रविशंकर भगत – मेडिसिन विशेषज्ञ

डॉ. सीमा भगत – स्त्री रोग विशेषज्ञ


सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, नया रायपुर की पूर्ण टीम भी विशेष रूप से बच्चों से जुड़ी हृदय संबंधी समस्याओं के इलाज हेतु मौजूद रहेगी।

शिविर में उपलब्ध सेवाएं:

शिविर में आने वाले मरीजों को निम्नलिखित प्रमुख चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी:

हृदय रोग (Cardiology)

गुर्दा रोग (Nephrology)

कैंसर जांच एवं परामर्श

बाल रोग एवं शल्य चिकित्सा

प्लास्टिक सर्जरी एवं जलन संबंधित इलाज

मनोचिकित्सा (Psychiatry)

स्त्री रोग चिकित्सा

चर्म रोग, ENT, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी आदि।


विशेषज्ञों की टीम मरीजों की प्रारंभिक जांच के साथ-साथ परामर्श भी देगी और जरूरत पड़ने पर गंभीर मामलों को रेफर किया जाएगा।

आमजन से अपील:

इस शिविर का लाभ उठाने के लिए बलरामपुर जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह है कि वे समय पर उपस्थित होकर नि:शुल्क पंजीयन कराएं और इन विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का पूर्ण लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button