छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

“डॉक्टर हो तो ऐसी”…वृद्ध मरीज से किया वादा कर रही पूरा…

मनेन्द्रगढ़ । जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के बस स्टैंड स्थित वृद्धाश्रम में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया . लॉयंस क्लब मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से डॉक्टर पूर्णिमा सिंह की अगुवाई में वृद्धाश्रम के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । इस दौरान 58 वृद्धजनों का बीपी, शुगर सहित अन्य जरूरी जांचों के साथ दवाई वितरण की गई । इस दौरान डॉक्टर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले वृद्धाश्रम की एक महिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची थी . चूंकि सामुदायिक स्वास्थ्य मनेन्द्रगढ़ में आयुर्वेद विभाग दूसरी मंजिल पर संचालित है . और मेरा चेम्बर भी दूसरी मंजिल पर ही है इसलिये उस वृद्ध महिला को कई सीढ़ियों पर चढ़ कर आना पड़ा . महिला के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मैंने वादा किया था कि अब आपको अस्पताल की सीढ़ियों से चढ़कर आपको नहीं आना पड़ेगा . मैं खुद आप लोगों के बीच आकर आप सभी का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाई दूँगी । इसलिए आज लॉयंस क्लब मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है . और आज एक वादा और हमने किया है संभवतः अब हर महीने वृद्धाश्रम में शिविर का आयोजन किया जाएगा । स्वास्थ्य शिविर में लॉयंस क्लब द्वारा सभी मरीजो के लिए फलाहार की व्यवस्थ्य की गई । इस स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग की डॉक्टर पूर्णिमा सिंग, डॉक्टर मानसी अग्रवाल के साथ आयुष विभाग के कर्मचारियों सहित लॉयंस क्लब के लायन डॉक्टर एस. के. आचार्य , जितेश चावड़ा, राजेश गोयल, कृष्णकांत ताम्रकार, शैलेश जैन, अशोक जायसवाल, नीरज अग्रवाल, कौशल अरोड़ा, सुंदरलाल दुग्गड मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button