छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

अभिनंदन: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ. महेश मिश्रा को मनेन्द्रगढ़ ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉक्टर महेश मिश्रा को मनेन्द्रगढ़ ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया । इस दौरान श्री मिश्रा ने सभी संगठनों, शुभचिंतकों का धन्यवाद ग्यापित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि जिले , क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों का सम्मान है सभी के साथ, सहयोग, मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का सुःखद परिणाम है।


यातायात जागरूकता अभियान एवं समाज सेवा को अपना पूरा जीवन समर्पित कर पिछले दो दशकों से शासकीय ड्यूटी निभाने के साथ ही सेवा का पर्याय बन चुके नायक महेश मिश्रा कोरिया जिले में ट्रैफिक मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। स्वयं के खर्चे पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरुकता कैंप लगाने के साथ ही वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण, सड़क के गड्ढे भरने से लेकर कई प्रकार के सामाजिक काम इनके द्वारा किया गया है। ये एम.ए. के 3 विषयों संस्कृत, राजनीति एवं समाजशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट (Gold Medalist) हैं। वर्तमान में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरूकता का अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष परिपेक्ष्य में विषय पर पीएच.डी. स्कॉलर हैं, अपनी शिक्षा का पूर्ण उपयोग देश, समाज एवं जनहित में कर रहे हैं। इन्हीं सब सेवा भावों को देखते हुए नायक महेश मिश्रा को देश के सर्वोच्च सम्मान में शुमार राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक 2025 से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों इन्हें राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है।
      

नायक मिश्रा जिला,संभाग एवं प्रदेश व राष्ट्र स्तर तक लगभग 4 लाख आम जनता को जागरूक कर ट्रैफिक का पाठ पढ़ा चुके हैं। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी इनकी निरंतर सहभागिता रही है।

                

Related Articles

Back to top button