कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरशंकरगढ़शिक्षकशिक्षासरगुजासुरजपुर

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था फेल: त्रैमासिक परीक्षा के पहले दिन ही शिक्षक गायब “परिजनों ने वीडियो किया वायरल”

बलरामपुर में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही उजागर,,त्रैमासिक परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षक गायब, बच्चे घंटों इंतजार में

बलरामपुर।
विकासखंड बलरामपुर के प्राथमिक शाला लेफरी में त्रैमासिक परीक्षा की शुरुआत से ही गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परीक्षा के पहले ही दिन बच्चों को घंटों तक बिना शिक्षक और बिना पर्चे के बैठना पड़ा।

नियम के मुताबिक परीक्षा का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था। लेकिन स्कूल के दोनों पदस्थ शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। 12 बजे के बाद भी जब कोई शिक्षक स्कूल नहीं आया तो बच्चे परेशान हो गए। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राएँ परीक्षा देने के लिए स्कूल परिसर में बैठे रहे, मगर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं हो पाया।

इस दौरान बच्चों के परिजनों ने भी स्कूल का रुख किया और जब उन्हें स्थिति का अंदाजा हुआ तो उन्होंने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे स्कूल में बिन किसी निगरानी के बैठे हुए हैं और शिक्षक अनुपस्थित हैं।

       दो-दो शिक्षक पदस्थ, फिर भी परीक्षा ठप

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला लेफरी में दो-दो शिक्षक पदस्थ हैं। इसके बावजूद कोई भी शिक्षक परीक्षा संचालन के लिए उपस्थित नहीं रहा। शिक्षा विभाग की इस लापरवाही को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

            बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

परीक्षा के पहले ही दिन इस तरह की लापरवाही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ के रूप में देखी जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि जब परीक्षा जैसी जिम्मेदारी पर भी शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुँच रहे, तो बाकी दिनों की पढ़ाई पर क्या भरोसा किया जा सकता है।

               शिक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल

मामले के वायरल होने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विभाग को इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।

Related Articles

Back to top button