कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

सौतेले बेटे ने शराब के नशे में पिता की पिटाई कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सौतेले बेटे ने शराब के नशे में पिता की कर दी पिटाई से हत्या, शव पोस्टमार्टम के बाद आरोपी गिरफ्तार

सामरीपाठ, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)।
थाना सामरीपाठ क्षेत्र के बेंतपानी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

       झगड़े की वजह बना पूजा-पाठ का विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रभु नगेसिया निवासी बेंतपानी का सौतेला बेटा जयकरण नगेसिया (32 वर्ष) दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पर उस समय प्रभु नगेसिया के साथ उनकी पत्नी सोमारी नगेसिया (52 वर्ष) और बेटा सुखदेव नगेसिया मौजूद थे।

नशे की हालत में जयकरण ने अपने पिता से कहा कि “मेरे दो बच्चे पैदा हुए थे, दोनों की मौत हो गई, लेकिन तुम लोगों ने कोई पूजा-पाठ नहीं कराया।” इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में जयकरण ने अपने पिता को जमीन पर पटक दिया और हाथ, मुक्के, पैरों से बेरहमी से मारने लगा। उसने मृतक की छाती, गर्दन और कनपटी पर कई प्रहार किए।

बीच-बचाव करने की कोशिश मृतक के बेटे सुखदेव नगेसिया (कोरंधा निवासी) और संजय उर्फ संजू नगेसिया (आसनपानी निवासी) ने की, लेकिन जयकरण का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। मारपीट के दौरान प्रभु नगेसिया को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

               माँ ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद मृतक की पत्नी सोमारी नगेसिया ने 3 अक्टूबर 2025 को थाना सामरीपाठ पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल मर्ग क्रमांक 35/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. दर्ज कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

                पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

डॉक्टर द्वारा जारी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण सिर और छाती में आई चोटों से आंतरिक रक्तस्राव (Internal bleeding) बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में परिवर्तित करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2025, धारा 103(1) भा.न्या.सं. (हत्या का अपराध) दर्ज किया।

     पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीओपी श्री इम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी जयकरण नगेसिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया।
आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

           जांच में शामिल पुलिस अधिकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आनन्द मसीह तिर्की, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह (क्र. 276), आरक्षक आदित्य कुजूर, अमित लकड़ा, शंकर सोनी, आशीष निकुंज एवं रविन्द्र कुमार भगत ने पूरे प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

                 गांव में मातम, परिजनों में आक्रोश

घटना के बाद बेंतपानी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जयकरण अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button