Uncategorizedछत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

खाने के लाले पड़े हैं साहब, हमारे लिए कौन सा त्यौहार और उत्सव, नगर पंचायत नई लेदरी के कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला बेतन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एक ओर जहां पूरे देश व प्रदेश में दुर्गा पूजा त्यौहार की धूम है. लोग अपने धूम-धाम से पर्व मना रहे हैं. ऐसे में एम.सी.बी. जिले के नगर पंचायत नई लेदरी के कर्मचारियों को 3 महीने से बेतन नहीं मिलने के कारण मायूसी छाई हुई है। निराश परेशान अपने घरों में ही हैं. कर्मचारी अपने बच्चों को घुमाने तक नहीं ले जा पा रहे हैं। डेली बेसिक में काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी ने नाम नहीं लिखने के शर्त पर बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों को 3 से 4 महीने तक बेतन नहीं मिलता,कभी कभी और भी ज्यादा महीने हो जाते हैं। किसी प्रकार बाजार से उधारी में समान खरीद कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. ऐसे में त्यौहार मनाना मुश्किल सा हो गया है। वहीं नगर पंचायत की बात करें तो एसईसीएल के द्वारा मिलने वाली रॉयल्टी के इंतेजार है. जब एसईसीएल से रॉयल्टी की राशि मिलेगी तो कर्मचारियों का बेतन भुकतान किया जाएगा। अब देखना होगा कि एसईसीएल से नगर पंचायत को कब राशि मिलती है और इन कर्मचारियों का बेतन भुकतान होता है।

Related Articles

Back to top button