छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

सत्ता पक्ष और विपक्ष हुए एक, बुनियादी सुविधा के लिए तरस रही जनता…

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के झगराखांड नगर पंचायत के कई वार्डो की जनता बिगत जुलाई महीने से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है. नगर पंचायत में पीएचई के द्वारा पानी सफ्लाई की जाती है. नदी में लगे इंटेकवेल का मोटर जुलाई महीने में खराब हो गई थी जिसे रिपेरिंग के लिए मनेन्द्रगढ़ के एक दुकानदार से संपर्क किया गया. मोटर खुल भी गई मगर दुकानदार का पिछला बकाया और मोटर रिपेरिंग में अधिक राशि लगने के कारण मोटर महीनों नहीं बन पाया. बड़ी मुश्किल से नगरपंचायत ने पुराना बकाया चुकाया तो मोटर बन पाया, मोटर रिपेरिंग होने के बाद इंटेकवेल में लगाई गई. एक दिन पानी सफ्लाई के बाद मोटर दुबारा खराब हो गई जो आज तक नहीं बन पाई। जानकारों की माने तो इंटेकवेल का मोटर बहुत पुराना हो चुका है जिसके कारण बार-बार खराब हो रही है। इधर नगरपंचायत झगराखांड में कांग्रेस पार्टी के रजनीश पांडेय अध्यक्ष हुआ करते थे. और विपक्ष में भाजपा पार्टी थी. मगर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के रजनीश पांडेय ने पाला बदलकर भाजपा पार्टी में शामिल हो गए इस तरह नगर सरकार में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक हो गए। यहाँ की जनता पिछले लगभग 4 महीने से पानी के लिए तरस रही है. हालांकि कुछ लोगों ने आंदोलन भी किया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के विधायक और प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जल्द मोटर सुधरवाने का अस्वाशन दिया है।

Related Articles

Back to top button