कोरियाछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपादिल्लीपुलिसप्रतापपुरबधाईबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुरवाड्राफनगरवीजापुरसूरजपुर

सनावल पुलिस की तेज कार्रवाई — उत्तर प्रदेश तक जाकर आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

डूमरपान जंगल में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
थाना सनावल पुलिस ने डूमरपान कनवारिया जंगल के पास देसी कट्टे से फायरिंग कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दोनों आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा भी जब्त किया गया है।

                 मामले का विवरण:
थाना सनावल में अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 25, 27, 28 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घटना दिनांक 06 अक्टूबर 2025 की है, जब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूमरपान कनवारिया जंगल के पास सार्वजनिक स्थल पर दो व्यक्ति—आनंद गौतम, निवासी ग्राम डूमरपान, और मंसूर खान, निवासी ग्राम कुर्लुडीह—कट्टा लहराकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सनावल ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उनके निर्देश पर उप निरीक्षक गजपति मिर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जांच के दौरान पता चला कि आनंद गौतम कट्टा से फायर कर अपने ससुराल म्योरपुर (उत्तर प्रदेश) भाग गया है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए म्योरपुर (उ.प्र.) जाकर घेराबंदी की और आरोपी आनंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने ग्राम कुर्लुडीह में घेराबंदी कर दूसरे आरोपी मंसूर खान को भी हिरासत में लिया।

मंसूर खान के घर तलाशी के दौरान पुलिस को एक पीले रंग के झोले में रखा देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे बोरी के नीचे छिपाकर रखा गया था। हथियार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गजपति मिर्रे (थाना प्रभारी, सनावल), आरक्षक 257 प्रेमलाल कुजूर और आरक्षक 954 कृष्णा मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button