संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला की बड़ी कार्रवाई — बलरामपुर और सूरजपुर जिलों के निरीक्षण में मिली भारी लापरवाही, दर्जनों कर्मचारियों को नोटिस और वेतन कटौती की चेतावनी

अंबिकापुर, 08 अक्टूबर 2025।
सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सरकारी अस्पतालों में अनुशासन कायम करने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में भारी लापरवाही, कर्मचारियों की अनुपस्थिति, गंदगी और व्यवस्थाओं में अव्यवस्था सामने आई।
डॉ. शुक्ला ने मौके पर ही दर्जनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य से अनुपस्थित पाया गया, तो निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बलरामपुर CMHO कार्यालय में अनुपस्थिति का आलम
सुबह 11:10 बजे डॉ. शुक्ला ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर (छ.ग.) का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश कर्मचारी शासन द्वारा निर्धारित समयावधि सुबह 10:00 बजे तक अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं।

संभागीय संचालक ने इस पर CMHO बलरामपुर को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से स्वयं निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी समय पर अपने कार्यस्थल व मुख्यालय में उपस्थित रहें।
इस संबंध में पत्र जारी कर सभी चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है।
नोटिस प्राप्त कर्मचारी
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के नाम और अनुपस्थिति के दिन इस प्रकार हैं:

दिवेश श्रीवास्तव (RSBY) – 1 दिन, एम.एस. प्रमार – 1 दिन,,अरबिंद पटवा (स्टोर कीपर) – 4 दिन, भैयालाल सिंह (स्टोर कीपर) – 4 दिन, अवरेष टोप्पो (सहायक ग्रेड-02) – 2 दिन, चन्द्रिका प्रजापति (सहायक ग्रेड-02) – 2 दिन, पुरूषोत्तम देव पैकरा (सहायक ग्रेड-02) – 4 दिन, प्रतिभा लकड़ा (सहायक ग्रेड-02) – 1 दिन, रविकांत गुप्ता – 4 दिन, प्रमाडे मिंज – 1 दिन, ग्रेजोरी कुजूर (वाहन चालक) – 1 दिन, मिथलेष कुजूर (वाहन चालक) – 2 दिन, सुनिल सिंह सेंगर (भृत्य) – 2 दिन
देवप्रिया सिंह (भृत्य) – 2 दिन,अभिषेक बखला (भृत्य) – 2 दिन, जोखू सिंह (चौकीदार) – 2 दिन, राजकुमार – 1 दिन,आशीष गुप्ता – 3 दिन, राजू विश्वास – 1 दिन
इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
🔹 सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी और अव्यवस्था उजागर
शाम 06:25 बजे डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छ.ग.) का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।
डॉ. शुक्ला ने पाया कि केंद्र में साफ-सफाई का अभाव, दवाओं का रख-रखाव अस्त-व्यस्त, और दवाओं के डिब्बों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं था।
ड्रेसिंग कक्ष, वाशरूम और टॉयलेट की स्थिति अत्यंत खराब थी।
इसके साथ ही, अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर और फ्लेक्स की कमी भी पाई गई, जिससे आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है।
निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड में महिला मरीज और महिला वार्ड में पुरुष मरीज भर्ती पाए गए, जो गंभीर लापरवाही का उदाहरण है।डॉ. शुक्ला ने तत्काल निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकान को कैम्पस से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
। प्रतापपुर CHC के अनुपस्थित कर्मचारी
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के नाम और अनुपस्थिति की अवधि इस प्रकार हैं:
डॉ. विकास गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी – 3 दिन
डॉ. निमेष दूबे, चिकित्सा अधिकारी – 5 दिन
डॉ. विकास सिंह, चिकित्सा अधिकारी – 7 दिन
डॉ. सिवाली सिंह, चिकित्सा अधिकारी – 1 दिन
सुनिता श्रेष्ठ, स्टाफ नर्स – 1 दिन,अनिता बखला, स्टाफ नर्स – 1 दिन, ज्योत्सना सांडिल्य, स्टाफ नर्स – 1 दिन, विनोद रवि, स्टाफ नर्स – 1 दिन, सचिन पैकरा, फार्मासिस्ट – 1 दिन
कुमारी जैसला, एएनएम – 7 दिन, नंद किशोर, स्वीपर – 2 दिन, राजू पोरते, स्वीपर – 1 दिन, कविता, स्वीपर – 3 दिन
दिलासो, स्वीपर – 4 दिन, रामजीत, वाहन चालक – 4 दिन
सुखवारी, ऑपरेटर – 1 दिन,कुमारी सुषिला सिंह, स्टाफ नर्स – 2 दिन,कुमारी साघ्ना सिंह, स्टाफ नर्स – 2 दिन, मीना, एएनएम – 1 दिन, साधना पैकरा, एएनएम – 1 दिन,कुमारी प्रतिमा एक्का, स्टाफ नर्स – 1 दिन
सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
। डॉ. शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के बाद डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने कहा,
“स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे किसी भी निरीक्षण में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी और इसके लिए वही जिम्मेदार होगा।”
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देश दिया कि अपने जिलों में नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारें, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा मरीजों को समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख
सरगुजा संभाग के तहत आने वाले 6 जिलों — सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़ — में स्वास्थ्य विभाग अब नियमित निरीक्षण अभियान चलाएगा।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि विभाग अब ढिलाई और गैर-जिम्मेदारी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
मुख्य बिंदु संक्षेप में:
बलरामपुर व सूरजपुर में आकस्मिक निरीक्षण
दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, नोटिस जारी
अस्पतालों में गंदगी, दवाइयों का रख-रखाव अस्त-व्यस्त
महिला वार्ड में पुरुष और पुरुष वार्ड में महिला मरीज भर्ती
भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश




