संकुल केंद्र कनकपुर में FLN मेला सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई सीखने की दक्षता

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 14 नवंबर 2025 को राज्यभर के प्राथमिक विद्यालयों में FLN मेला आयोजित किया गया। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के संकुल केंद्र कनकपुर में भी मेले का सफल आयोजन हुआ। संकुल के सभी प्राथमिक विद्यालयों ने इसमें भाग लिया जिनमें प्राथमिक शाला तकिया टोला, गीजनियादमर, कनकपुर, लूरगी, खुटहनपारा, रामपुर और सिंदूरपरा शामिल हैं।
मेला निरीक्षण के लिए संकुल प्राचार्य फिरोज अंसारी और संकुल समन्वयक रमन गुप्ता उपस्थित रहे। सभी संस्थाओं के प्रधान पाठकगण जी एन तिवारी, रवि भूषण मेहता, ममता ठाकुर, अंजनी कुमार द्विवेदी, लक्ष्मी ठाकुर, निर्मला जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह,बुद्ध राम नगेसिया और शिव कुमार सिंह ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षक ताजुद्दीन अंसारी, प्रभा एक्का, रामनाथ राजपूत, ज्योति चौबे, समीमुनिशा, गीता सिंह, त्रिलोचन राजवाड़े, ओम प्रकाश यादव और मानसरोवर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
FLN मेले का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी भाषा और संख्यात्मक दक्षता को परखना और बढ़ावा देना था। सभी विद्यालयों ने उत्साह के साथ गतिविधियां प्रस्तुत कीं और बच्चों ने अपनी सीख को आत्मविश्वास से प्रदर्शित किया।




