कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डतातापानीदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

मकर संक्रांति पर तातापानी महोत्सव, प्रशासन ने निर्धारित किए वाहन पार्किंग स्थल

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

तातापानी महोत्सव के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय


बलरामपुर, मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तातापानी राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर स्थित है और हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
महोत्सव के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेले में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था तय की है। बलरामपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस चौकी तातापानी के पास तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा मेले की ओर जाने वाले मार्ग पर भी एक पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

फोटो – रूट चार्ट


रामानुजगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए धान खरीदी केंद्र तातापानी के पास तीन पार्किंग स्थल तथा हाई स्कूल तातापानी के मैदान में एक पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं ग्राम तेतरडीह की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेन्दूर रोड पर तीन पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने महोत्सव में आने वाले आमजनों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button