रामानुजगंज की बेटी डॉ. शालिनी सिंह का एमबीबीएस दीक्षांत समारोह में सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

रामानुजगंज की बेटी डॉ. शालिनी सिंह का एमबीबीएस दीक्षांत समारोह में सम्मान
रामानुजगंज की होनहार बेटी डॉ. शालिनी सिंह को आज एमबीबीएस दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
डॉ. शालिनी सिंह, हकीम सिंह शासकीय शिक्षक की बड़ी पुत्री हैं। हकीम सिंह वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय वार्ड क्रमांक 15 में पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी पुत्री को शिक्षा के प्रति हमेशा प्रेरित किया, जिसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने है।

डॉ. शालिनी सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामानुजगंज में ही प्राप्त की। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं शालिनी ने मेहनत और लगन के दम पर चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बिलासपुर में अध्ययन किया और अब एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। डॉ. शालिनी सिंह की इस सफलता पर पूरे रामानुजगंज क्षेत्र के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शालिनी की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


