छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजसरगुजा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर मारपीट और लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर मारपीट और लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


बलरामपुर-रामानुजगंज, 13 जून 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट तथा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को दलधोवा घाट स्थित शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोती श्री बस को रोककर कुछ युवकों ने बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की तथा लूटपाट कर बोलेरो वाहन से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास के सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकाबंदी की थी, लेकिन आरोपी रात और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।


जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता (30 वर्ष) निवासी भवानीपुर, थाना रामानुजगंज को एमसीबी जिले के पटना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस कुमार दूबे (27 वर्ष), चंचलेश मंडल उर्फ बिट्टू (21 वर्ष) तथा दिनेश कुमार उर्फ निरहुआ (20 वर्ष) को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक UP64AT6717 भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेजा जा रहा है।कोतवाली बलरामपुर पुलिस की इस कार्रवाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button