मनेन्द्रगढ़

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में पृथक महिला थाना खोलने की मांग,कांग्रेस महिला नेत्रियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, बताईं महिलाओं की दिक्कतें…

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में पृथक महिला थाना स्थापित करने की मांग उठी है। बुधवार को कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के लिए अलग महिला थाना आवश्यक है। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीबी जिला बने हुए लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पृथक महिला थाना स्थापित नहीं किया गया है। वर्तमान में महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए सामान्य थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है ।महिला नेत्रियों ने तर्क दिया कि पृथक महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच त्वरित और संवेदनशील तरीके से हो सकेगी। इससे पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना किसी झिझक अपनी बात रख पाएंगी, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी।

महिलाओं ने यह भी उल्लेख किया गया कि महिला थाना खुलने से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे महिला अपराधों की रोकथाम और जांच में भी बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है। कांग्रेस महिला नेत्रियों ने शासन और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए एमसीबी जिले में जल्द से जल्द पृथक महिला थाना स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रुक्मणी खोबरागड़े, पूर्व महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव पूर्व पार्षद

Related Articles

Back to top button