Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

विवादित जमीन पर कृषि कार्य से बढ़ा तनाव, पहले पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार

समझौते के बाद फिर बढ़ा भूमि विवाद, दूसरे पक्ष ने शुरू किया कृषि कार्य, पहले पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार

रामानुजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरानडीह में भूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता होने के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर कृषि कार्य शुरू कर दिए जाने से तनाव की स्थिति बन गई है।

पहले पक्ष के लक्ष्मी राम एवं उनके परिवार का आरोप है कि ग्राम पुरानडीह स्थित खसरा नंबर 386, रकबा 1.77 हेक्टेयर भूमि पर स्वामित्व एवं कब्जे का मामला तहसीलदार न्यायालय रामानुजगंज में लंबित है। उनका कहना है कि पूर्व में न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया जा चुका था, इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर धान रोपाई की तैयारी और कृषि कार्य शुरू कर दिया गया।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी तथा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जाता है। पहले पक्ष ने आशंका जताई है कि यदि विवादित भूमि पर खेती जारी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान होगा और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।घटना के बाद पहले पक्ष ने थाना रामानुजगंज पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मौके पर जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button