भाजपा संगठन की बलरामपुर जिला कार्यशाला में विधायक रामकुमार टोप्पो बने मुख्य वक्ता, संगठन का जताया आभार

भाजपा संगठन की बलरामपुर जिला कार्यशाला में विधायक रामकुमार टोप्पो बने मुख्य वक्ता, संगठन का जताया आभार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री रामविचार नेताम जी रहे । सीतापुर/बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिला में आयोजित कार्यशाला में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो को संगठन द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक टोप्पो ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, भेद-भाव, ऊंच -निच , छुआ – छूत जैसे असमानता को खत्म करना एवं सेवा, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को एकजुट करने, जागरूक बनाने तथा अपनी संस्कृति, धर्म और सेवा की भावना को निरंतर सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं जिला पदाधिकारियों से संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी के प्रेरणादायी विचारों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक समरसता ही एक सशक्त, संगठित और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।कार्यक्रम के अंत में विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते रहेंगे।



