भरतपुर सोनहत

विधायक रेणुका सिंह ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा के पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

विधायक रेणुका सिंह ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। दुर्गा पंडालों में भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।

इन दुर्गा पंडालों में पहुंचीं विधायक

विधायक रेणुका सिंह ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा पंडालों में पहुंचकर दर्शन किए। इनमें केल्हारी थाना के सामने, केल्हारी बस स्टैंड, बिछिया टोला पंचायत भवन के पास, बिछिया टोला ठाकुर बाबा, श्रीपुर, चटवाही, आमादमक, बुलाकी टोला, पहनौरी, पहनौरी शिव मंदिर, ढाबा, घाघरा, तिलोकवन, धनहर, केवटी, रोझी, पहाड़ हंसवाही, तुर्राधाम-कछौड़, कछौड़ नाका, ताराबहरा, बिहारपुर (शिवधारा), सोनहरी, घुटरा बस्ती और घुटरा बस स्टैंड के दुर्गा पंडाल शामिल हैं। नवरात्र के दौरान विधायक के इस दौरे से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं दुर्गा पूजा समितियों में उत्साह देखने को मिला। वहीं विधायक रेणुका सिंह ने बताया कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा में विराजी माँ के सभी स्वरूपों व पंडालों का दौरा जारी रहेगा ।

Related Articles

Back to top button